दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

04 और 05 फरवरी को भिलाई निगम क्षेत्र के इन क्षेत्रो में जल प्रदाय रहेगा प्रभावित

स्काडा सिस्टम से होगी मानिटरिंग, लगेगा मेग्नेटिक फ्लो मीटर, परन्तु लेना होगा शटडाऊन, दिनांक 04.02.2022 दिन शुक्रवार एवं दिनांक 05.02.2022 दिन शनिवार को कुछ क्षेत्रों में जल प्रदाय रहेगा प्रभावित…

 

भिलाई। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्रान्तर्गत जल प्रदाय की व्यवस्था बिना कोई रुकावट के लगातार हो रही है। 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सिस्टम एवं कई उपकरणों को अपग्रेड किया गया है, ताकि ग्रीष्म ऋतु जैसे मौसम में पानी की समस्याओं से लोगों को जुझना न पड़े।

इसके अलावा निर्वाध गति से पानी सूचारु रुप से सप्लाई होता रहे। आधुनिक प्रणाली के तहत् स्काडा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। जिससे कितना पानी दिया जा रहा है और कितने प्रेशर से इसकी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र में इलेक्ट्रिक मैग्नेटिक फ्लो मीटर स्थापित किया जायेगा।

यह कार्य 04.02.2022 दिन शुक्रवार से प्रारंभ होगा इस दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शटडाऊन रहेगा। जिसके चलते इस दिन शाम को स्मृति नगर तथा फरीद नगर एवं शनिवार को सुबह नेहरु नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस एवं खम्हरिया उच्चस्तरीय जलागार से जल प्रदाय आंशिक रुप से प्रभावित रहेगा।

इसमें मुख्य बात यह है कि 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति जारी रहेगी परन्तु 66 एमएलडी से कनेक्टेड सप्लाई आंशिक रुप से प्रभावित होगी। इस दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इस प्रभावित क्षेत्रों में पावर पम्प, हस्त पम्प, पानी टैंकरों एवं अन्य माध्यमों से जल प्रदाय देने के निर्देश संबंधित जोन क्षेत्र के अधिकारियों को दिये हैं।

Related Articles

Back to top button