छत्तीसगढ़फीचर्ड

05 लाख रुपए का ईनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, संगठन में था डॉक्टर टीम का कमाण्डर

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति’’ के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के आमदई एरिया कमेटी के अन्तर्गत सक्रिय माओवादी घस्सू कोर्राम उर्फ अजीत कोर्राम पिता सोनू, निवासी तुरूषमेटा पंचायत चमेली थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छ.ग.) के द्वारा दिनांक 30.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया है।

ज्ञात हो कि आत्मसमर्पित माओवादी वर्ष 2016 से नक्सल संगठन में सक्रिय था एवं वर्ष 2018 से आमदई एरिया कमेटी अन्तर्गत एसीएम के पद पर नक्सलियों के डॉक्टर टीम का कमाण्डर रहा है।जिसने अपने अन्य साथियों से भी आत्मसर्पण कर मुख्य धारा में आने की अपील किया है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर पुष्कर शर्मा के द्वारा आत्मसमर्पित माओवादी को 25,000/- रूपये का प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया और शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति’’ के तहत् अन्य समस्त सुविधाएं एवं लाभ प्रदान करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर के द्वारा इस दौरान नक्सली संगठन के अन्य नक्सलियों को आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा से जुड़ने व शासन की ‘‘नक्सल उन्मूलन नीति’’ का लाभ लेने हेतु अपील किया गया है।

संक्षिप्त विवरण आत्मसमर्पित माओवादी-
घस्सु कोर्राम उर्फ अजीत कोर्राम पिता सोनू उम्र 24 वर्ष निवासी तुरूषमेटा, थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर (छ.ग.)।

नक्सली संगठन में धारित पद-
आमदई एरिया कमेटी अन्तर्गत डॉक्टर टीम कमाण्डर (एसीएम)

अंतिम धारित हथियार: 303 रायफल

संगठन में विभिन्न पदो पर कार्य अवधि:
वर्ष 2016-2017 में 1 वर्ष तक – मढ़ोनार जनताना सरकार अन्तर्गत मिलिशिया सदस्य।

वर्ष 2017 में 6 माह तक – कुंआनार एलओएस सदस्य रहा।

वर्ष 2017-18 6 माह तक- बोधघाट एलओएस सदस्य रहा।

वर्ष 2018- अब तक – आमदई एरिया कमेटी डॉक्टर टीम कमांडर (एसीएम)

नक्सली घटनाये जिसमे शामिल रहा- वर्ष 2017 में जिला बस्तर पुलिस के साथ कोर्राम नदी के पास पुलिस-नक्सली मुठभेड़ सहित क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के ईलाज एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सक्रिय था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button