छत्तीसगढ़फीचर्ड

06 लाख रूपये लूट की घटना निकली फर्जी: मुनीम ने ही रचा था षड़यंत्र, राइस मील का मुनीम और सहयोगी गिरफ्तार

आरोपी राईस मील के मुनीम शुभम ठाकुर ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक दिया था घटना को अंजाम…पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का किया पर्दाफाश…

 

आरोपियों के विरूद्ध पाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 28/25 धारा 309(4) बी.एन.एस. किया गया पंजीबद्ध…

 

मुंगेली। दिनांक 21.01.2025 के दोपहर करीबन 03.00 बजे आहत राईस मील के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली के पीछे पुल के पास 06 लाख रूपये की लूट होने की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा उक्त सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबडा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जिले में नाकेबंदी चेक प्वाइंट लगाकर सघन चेक करने व साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम गठित कर प्रकरण में तत्काल आरोपियों के संबंध में पता तलाश करने का निर्देश दिया गया।

जिस पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज (25-30 स्थान) की चेकिंग की गयी, विभिन्न फुटेज में आहत मुनीम शुभम ठाकुर का ही गतिविधियां संदिग्ध परिलक्षित हुई।

इसी तारतम्य में तकनीकी आधार पर सर्विलांस करने एवं बैंक से आहत के पैसा आहरण करने संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं बारिकी से पूछताछ करने पर घटना का मास्टरमाइंड राइस मील का मुनीम शुभम ठाकुर ही निकला, जो अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

आरोपी शुभम ठाकुर ने बताया कि पैसे से भरे ब्राउन कलर के बैग को लेकर रामगढ़ के आगे खाली प्लाट में गया, योजना अनुसार महावीर सोनी पहले से था, जो शुभम ठाकुर के मोबाइल को वहीं पास पटककर तोड़ दिया और वहां पर की मिट्टी को उठाकर शुभम के कपड़े में लगा दिया एवं बैग से पैसे निकालकर पैसे वाला बैग को फाड़कर वहीं पर फेक दिया। आरोपी शुभम द्वारा ब्लेड से अपने शरीर पर 3-4 जगह काटने का निशान बनाया व अपना टूटा हुआ मोबाईल को घटनास्थल के पास फेंक दिया और लूट का घटना होना साबित करने का प्रयास किया।

पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार जांच कार्यवाही कर 500 के 10 बंडल एवं 100 के 10 बंडल कुल 06 लाख रूपये को आरोपियों से बरामद किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजा शंकर यादव प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, उनि. नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, बसंत डहरिया, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, राकेश बंजारे, हेमसिंह, रामकिशोर कश्यप, जितेन्द्र सिंह, अजय चंद्राकर, योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button