दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

06 सितम्बर को दुर्ग में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन, पढ़े पूरा डिटेल

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों व कालोनी के निवासियों के गृहकार्य एवं दुकान में कार्य के लिए इच्छुक आवेदक माली, ड्राइव्हर, केयर टेकर, कुक, सफाई कर्मी, चौकीदार, मजदूर, इत्यादि पदों के लिए प्लेसमेंट केम्प 06 सितम्बर 2023 को प्रातः 11.00 से दोपहर 3.00 बजे तक मालवीय नगर चौक में आयोजन किया जायेगा।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड)

रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त दस्तावेजो की (छायाप्रति) के साथ जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button