छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री से भेंटकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने नववर्ष की दी बधाई

रायपुर। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। भेंट के दौरान श्री पाण्डेय ने विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मेघालय के मंत्री ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मेघालय के मंत्री अलेक्जेंडर. एल. हेक ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उपहार स्वरूप शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्री हेक ने भी मुख्यमंत्री श्री साय को शाल भेंट कर सम्मानित किया।

सीआरपीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीआरपीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार एवं पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सौजन्य भेंट की उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button