छत्तीसगढ़फीचर्ड

1.21 करोड़ की जमीन का रजिस्ट्री कराकर प्रार्थी को पैसा नही देने और पिस्तौल से धमकाकर तीन चेक पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी से षडयत्रं पूर्वक छल कपट धोखाधडी कर प्रार्थी के स्वामित्व की जमीन को बिना प्रतिफल के रजिस्ट्री कराकर पिस्तौल चाकू दिखाकर डराधमका कर तीन चेक प्रार्थी से जबरन हस्ताक्षर कराकर छीन लिए…

राजनांदगांव। दिनांक 09.10.2022 को प्रार्थी रामा साहू पिता स्व0 बृजलाल साहू उम्र 62 साल साकिन कचनबाग ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया इसका चिखली स्थित खसरा नं. 394/27,394/28,394/29 कुल रकबा 1.20 एकड जमीन चिखली में स्थित है जिसे प्रार्थी आर्थिक तंगी के कारण बेचने का निर्णय लिया माह फरवरी वर्ष 2022 को जमीन दलाल आरोपी रितेश गजभिये ,सज्जू सोनवानी निवासी महादेव नगर सोलह खोली के द्वारा प्रार्थी रामा साहू से संपर्क कर प्रार्थी को अपना छवि को बडा दिखाकर प्रार्थी को झासे में लेकर उक्त जमीन का एक करोड इक्यासी लाख मेें सौदा तय किया और दिनांक 21.02.2022 को प्रार्थी को रजिस्ट्री कार्यालय राजनांदगांव ले जाकर उक्त जमीन का रजिस्ट्री आरोपी रितेश गजभिये द्वारा कराया गया।

प्रार्थी के द्वारा तय सौदा का पैसा मागने पर आरोपीयो के द्वारा प्रार्थी को रकम घर में जाने के बाद देना बताकर प्रार्थी को अपने बोलेरो वाहन में बैठाकर आरोपी रितेष गजभिये ,सज्जू सोनवानी ,योगेश दियेवार,सोनू सोनवानी प्रार्थी को जबरदस्ती ठेलकाडीह ले जाकर प्रार्थी के कनपटी पर पिस्तौल व चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से एक्सीस बैक का तीन चेक में जबरदस्ती हस्ताक्षर कराकर तीन चेक जबरदस्ती रख कर प्रार्थी के साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से खत्म कर देने की धमकी देकर प्रार्थी को ठेलकाडी सुनसान जगह पर छोडकर भाग गये।

इस प्रकार आरोपी रितेश गजभिये, सज्जू सोनवानी, योगेश दियेवार, सोनू साहू के द्वारा प्रार्थी से षडयत्रं पूर्वक छल कपट धोखाधडी कर प्रार्थी के स्वामित्व की जमीन को बिना प्रतिफल के रजिस्ट्री कराकर पिस्तौल चाकू दिखाकर डराधमका कर तीन चेक प्रार्थी से जबरन हस्ताक्षर कराकर छीन लेने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपीयो के विरूध अपराध क्रमांक 840/2022 धारा 120 (बी), 365, 386, 420, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

अपराध पंजीबद्ध होने के उपरातं आरोपीयो के गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किया जा रहा था घटना के बाद से आरोपी फरार था जो की उक्त आरोपीयों के पता साजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिह राजपूत के नेतृत्त में पुलिस टीम गठित किया गया जो गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास से 03 पटेल 2023 को आरोपी रितेश गजभिये राजनांदगांव स्टेशन पारा में होने की मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर आरोपी रितेश गजभिये पिता राजकुमार गजभिये उम्र 33 साल साकिन वार्ड न. 14 गौरीनगर महादेव नगर ओपी चिखली को दिनांक 03.04.2023 के गिरफतार किया गया व आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में प्रस्तुत किया गया हैं।

मामले में अन्य फरार आरोपीयो के गिरफ्तारी के पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली भोला सिह राजपूत एवमं सउनि अनिल यादव , प्र0आर0 155 जी सिरिल, आर0 130 रामखिलावन सिन्हा,आर. 975 प्रख्यात जैन, आर. 207 अविनाश,आर.172 कुश बघेल की सहरानीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button