छत्तीसगढ़फीचर्ड

आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारियों और छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के रिक्त पदों के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 6 से 9 सितंबर तक

रायपुर। राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारियों के प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन उपरांत द्वितीय चरण के काउंसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी 6 सितंबर से 9 सितंबर 2023 रात्रि 11.59 बजे तक वेबसाईट पर जाकर ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।

गौरतलब है कि ऑनलाईन काउंसिलिंग की विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी संचालनालय की वेबसाईट https://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board  पर प्राप्त की जा सकती है। अभ्यर्थी वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।

आईटीआई छात्रावास अधीक्षक एवं अधीक्षिका के रिक्त पदों के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 6 से 9 सितंबर तक राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु व्यापमं के माध्यम से चयन परीक्षा आयोजित कर परिणाम घोषित कर दिए गए है। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया ऑनलाईन माध्यम से की जाएगी।

अभ्यर्थी 6 सितंबर से 9 सितंबर 2023 रात्रि 11.59 बजे तक संचालनालय की वेबसाईट https://cgiti.cgstate.gov.in/notice-board पर जाकर ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। अभ्यर्थी ऑनलाईन काउंसिलिंग की विस्तृत प्रक्रिया और कटऑफ मार्क्स की जानकारी संचालनालय की वेबसाईट पर प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button