खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

10 साल के कार्यकाल में देश की साख बढ़ी है, आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है: पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है. सियासी दलों के स्टार प्रचारक लगातार चुनावी रैलियां और सभाएं कर रहे हैं…

मुंबई (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (15 मई) को मुंबई में एक रोड शो किया. इस दौरान पीएम मोदी ने एक चैनल से बातचीत में कई मुद्दों को लेकर बातचीत की और खुलकर अपनी राय रखी. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी से राम मंदिर और काशी विश्वनाथ की विरासत को लेकर सवाल पूछा गया।

इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया गया कि क्या 2014 के बाद लगातार धार्मिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान, जिसमें राम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की बात हो, की वजह से सीधे विपक्ष के निशाने पर हैं?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं और मैं नहीं मानता कि कोई पॉलिटिकल वर्कर आध्यात्मिक पुनरुत्थान कर सकता है. उन्होंने धार्मिक और आध्यात्मिक पुनरुत्थान को देश के ऋषियों-मुनियों की हजारों साल की तपस्या बताया।

उन्होंने कहा कि ये तो बीच में ऐसा कालखंड आया, जब कुछ विकृत मानसिकता वाले लोगों ने इस पर पर्दा डाल दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं तो बस उस पर्दे को हटा रहा हूं. उन्होंने कहा कि इससे लोग अपने सामर्थ्य और अपनी विरासत को अच्छे ढंग से समझ सकते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी से सवाल पूछा गया कि क्या 2024 का चुनाव नया इतिहास लिखेगा? इस पर में उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में देश की साख बढ़ी है. आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है. हर देशवासी को लगता है कि हम रुकने वाले नहीं हैं।

उन्होंने अपने एजेंडे के बारे में बताते हुए कहा, ”हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनकर रहेंगे, ये विश्वास है. 2047 तक विकसित भारत बनकर रहेगा, ये सामान्य मानव का विश्वास है.” वहीं, मुंबई के रोड शो की बात करें तो यहां लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था. रोड के दोनों ही ओर भारी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button