खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

10 हजार मीटर रेस में भारत के हाथ लगे दो मेडल, 10 गोल्ड मेडल के साथ पदकों की संख्या हुई 38

भारत ने एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों ही मेडल पर अपना कब्जा किया है. इस इवेंट में कार्तिक कुमार ने सिल्वर वहीं गुलवीर ने कांस्य जीता…

नईदिल्ली (ए)। चीन के हांगझाऊ शहर में चल रहे 19वें एशियन गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स में सातवें दिन पुरुषों की 10 हजार मीटर रेस इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज दोनों ही मेडल पर अपना कब्जा किया है. भारत की तरफ से इस इवेंट में हिस्सा ले रहे कार्तिक कुमार ने 28:15:38 की टाइमिंग के साथ सिल्वर मेडल जीता वहीं गुलवीर ने 28:17:21 की टाइमिंग के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया. भारत का एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में यह इस एशियन गेम्स में तीसरा मेडल है. इससे पहले छठे दिन महिलाओं के शॉटपुट इवेंट में किरण बालियान ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

भारत अब तक एशियन गेम्स 2023 में कुल 10 गोल्ड मेडल जीत चुका है. इसके अलावा 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं, जिसके बाद कुल पदकों की संख्या अब 38 पहुंच गई है. अभी एथलेटिक्स में भारत को और भी पदक जीतने की उम्मीद है, जिसमें जैवलिन के इवेंट में सभी की नजरें नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं।

एशियन गेम्स 2023 में सातवें दिन महिलाओं के टेबल टेनिस डबल्स इवेंट में भी भारत का कमाल देखने को मिला. भारत की सुतीर्था और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने वर्ल्ड नंबर-2 रैंकिंग चीन की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मात देते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया. इसी के साथ भारत का इस इवेंट में भी पदक पक्का हो गया है।

स्क्वैश में पुरुष टीम ने जीता गोल्ड सौरव घोषाल के नेतृत्व में भारत की पुरुष स्क्वैश टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में रोमांचक तरीके से 2-1 से जीत हासिल करने के साथ गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा करने के साथ इतिहास रच दिया. वहीं इससे पहले सुबह में टेनिस के मिश्रित युगल के गोल्ड मेडल मैच में भी भारत को जीत हासिल हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button