दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

11वीं, 12वीं, बी. कॉम की कक्षाओं में प्रवेश प्रारम्भ : डॉ. संतोष राय

भिलाई। 11वी, 12वी, बीकॉम की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ है। ऑनलाइन/ ऑफलाइन संस्था द्वारा निरंतर कैरियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वर्तमान समय में छात्रों की शिक्षा के प्रति भी विमुखता कहीं उनके भविष्य को दांव पर ना लगा दे। संस्था के डॉक्टर संतोष राय कहते हैं सरकार को शिक्षा के लिए निर्धारित योजना बनानी होगी। एक स्पष्ट योजना के अभाव में शिक्षा प्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

डॉक्टर संतोष राय ने पलको से भी अपील की है कि शिक्षा पर ध्यान दें, थोड़ा समय अपने बच्चों को प्रेरित करने में व्यतीत करें। यह ऐसा समय है जहां हम अपने बच्चों को मोबाइल नहीं देने का सोचते थे, अब अपने छोटे-छोटे कक्षा पहली, दूसरी के बच्चों को मोबाइल खरीद कर देना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में ध्यान देना होगा। सीए/सीएमए/सीएस में सर्वाधिक परिणाम देखने वाली संस्था कॉमर्स के छात्रों के बेहतर भविष्य हेतु सजग है।

संस्था में डॉक्टर संतोष राय 11वीं, 12वीं के छात्रों को एकाउंट स्वयं पढ़ाते हैं। संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की एक सशक्त टीम है जिसमें प्रमुख रुप से डॉक्टर मिट्ठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए केतन ठक्कर, सीए दिव्या रत्नानी, पीयूष जोशी, सीएमए अदिति गगवानी प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button