दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जीतने के बाद वैशाली नगर में कई योजनाओं पर होगा फोकस, महिलाओं व बेरोजगार युवाओं को मिलेगा लाभ : संगीता शाह

भिलाई। वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र की निर्दलीय सेब छाप प्रत्याशी डॉ संगीता शाह ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि विकास के साथ ही साथ यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हमेशा काम करती रहूंगी। इसके अलावा यहां से विधायक चुनी जाने के बाद बेटी की चिंता होगी दूर सारी गृह में उपयोग किए जाने वाले सामान उपबल्ध होंगे।

नवजात शिशु की बीमा, साल भर में यहां के बच्चों के लिए आधुनिक पार्क, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों के भविष्य के लिए फिजीकल ट्रेनिंग और कोचिंग, मजदूरों के लिए विशेष बीमा योजना, व्यापार के लिए बिना ब्याज के ऋण योजना, वार्ड में सुरक्षा के लिए सीसी कैमरा, वृद्ध और वरिष्ठ नागरिको के लिए नि:शुल्क ई रिक्शा,तालाबों का सौंदर्यकरण साथ ही.

विधानसभा क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थलों पर नि:शुल्क जन सुविधा केन्द्र की स्थापना, वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग के साथ शैक्षणिक संस्थानों में कोटा, हर सिर पर छत, बेरोजगारों के लिए नौकरी, यहां पूर्ण रुप से शराबबंदी, नशा मुक्त वातार‌ण,लाइबेरी, इंडोर, आउटडोर, स्पोर्ट्स एकेडमी, घर पहुच चिकित्सा, हर वार्डो में नारी सुरक्षा योजना के तहत महिला संगठन स्थापना, महिलाओं को लघु उद्योग चलाना साथ ही.

प्रशिक्षण और स्थापना कराना, युवाओं को डिजीटल, तकनीकी प्रशिक्षण के साथ रोजगार योजना, आईटी पार्क, औद्योगिक क्षेत्र में स्तानीय लोगों को रोजगार के लिए प्राथमिकता,विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में सीसी रोड समेत अन्य कार्य, इनोवेशन जोन की स्थापना, आधुनिक छठघाट का निर्माण, कला सास्कृति विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र की तस्वीर बदले का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button