दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत राजस्व अमले साथ स्वयं उतरे फील्ड में, टैक्स जमा नहीं करने वालों को दी चेतावनी

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए आयुक्त डीएस राजपूत स्वयं फील्ड में उतरकर संपत्ति कर वसूली अभियान की कमान संभाल रहे हैं।

आयुक्त डीएस राजपूत ने राजस्व अमले के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले भवन स्वामियों को चेतावनी दी कि वे शीघ्र कर राशि जमा करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित बकाया वसूली के लिए तेज़ी से कार्यवाही की जाए और करदाताओं को जागरूक भी किया जाए।

इस मुहिम का उद्देश्य निगम की राजस्व आय में वृद्धि कर बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाना है। आयुक्त की सक्रिय भागीदारी से कर्मचारियों में भी उत्साह देखा गया और अभियान को गति मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button