खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

11 लाख रूपये एवं बलेनो कार लेकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार: नगद 3.10 लाख रुपए, इनोवा कार, मोटर सायकल सहित अन्य सामान जप्त

आरोपी महादेव सट्टा एप्प में 3 लाख रूपए हार गया और खरीदे हुए आईफोन को बेच दिया तथा 3500 /- रूपए रेडमी मोबाईल खरीदा और दिनांक 29.03.2024 को इनोवा से रायपुर पहूंचा…

 

बिलासपुर। प्रार्थी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने दिनांक 06-03-2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ड्राईवर वेद प्रकाश सिंह निवासी तालापारा बिलासपुर ने प्रार्थी का बलेनो कार क्रमांक CG10 AV1529 सहित नगदी 11 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है रिपोर्ट पर धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ली गयी। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को दी गई। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) के द्वारा आरोपी की तत्काल पतासाजी हेतु निर्देश दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सायबर सेल प्रभारी अनुज कुमार, एवं एस डी ओ पी कोटा नूपूर उपाध्याय, के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र टांडेकर, सायबर सेल व तखतपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। वेदप्रकाश राजपूत का रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा, रेड कार्यवाही कर वेदप्रकाश को पकडकर पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक घटना 06.03.2024 को कैलाशचन्द्र अग्रवाल का बलेनो कार सहित 11 लाख रूपए लेकर भाग जाना बताया तथा पकडे जाने के डर से कार को बीच रास्ते मे गनियारी के पास मे छोड कर भाग कोटा बस से जाना बताया गया।

बाद वेदप्रकाश 3300 रूपए में प्राईवेट कार किराया कर, कोरबा पहूंचा जहां अपने लिए एक आईफोन एप्पल 48 हजार रूपए लिया व आटोडील से 06 लाख 51 हजार रूपया में एक एनोवा कार क्रमांक सीजी 12 ए ई 6050 को खरीदा और कार को अपने नाम पर पंजीकृत कराया तथा मंण्डला चला गया।

वहां रहकर महादेव सट्टा एप्प में 3 लाख रूपए हार गया और खरीदे हुए आईफोन को बेच दिया तथा 3500 /- रूपए रेडमी मोबाईल खरीदा और दिनांक 29.03.2024 को इनोवा से रायपुर पहूंचा जहां मो. मुनुरूद्दीन नामक व्यक्ति के पास 240000/- रूपए में इनोवा कार को बेंच दिया, तथा पुनः महादेव एप्प में सट्टा खेलकर 04 लाख रूपए पाया और एक आईफोन मोबाईल 48000 रूपए में खरीद लिया तथा अपने लिए 108000/- में मोटरसायकल खरीदकर रायपुर प्रेरणा हाटल में रहने लगा। आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ कर उसके पास से बलेनो कार की चाबी, शेष नगदी रकम 3,10,000 /- मोटरसायकल, मोबाईल फोन तथा रकम लेकर भगने में प्रयुक्त थैला अपने मेमोरण्डम के आधार पर जप्त कराया है।

थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर, अपराध क्रमांक 179/2024 धारा 406 भादवि…

आरोपी वेदप्रकाश राजपूत आदतन अपराधी है कई अपराधिक रिकार्ड है आरोपी के नाम वर्ष 2006 मे थाना तारबहार में अपराध क्रमांक 308/2006 धारा 336 भादवि का अपराध है। वर्ष 2013 मे कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 114/2013 धारा 407 भादवि मे बीएसएनएल कंपनी का ईसीजी मशीन लेकर उसे बनवाने के नाम पर 16000/- रूपये लेकर फारार हो गया था।

इसी प्रकार वर्ष 2018 मे बिल्हा थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 192/018 धारा 406 भादवि मे आरोपी द्वारा प्रार्थी के मुनीम के पास से 250000/- रूपये पहुचाने के नाम से पैसे लेकर फरार हो गया था। वर्ष 2021 मे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे भी अपराध क्रमांक 442/2021 धारा 407 भादवि का अपराध जिसमे आरोपी 200000/- रूपये लेकर फरार हो गया था वर्ष 2023 मे थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 254/2023 धारा 294,323,506,427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button