खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी पेरिस के दो दिवसीय दौरे के बाद वॉशिंगटन डीसी जाएंगे। यह पीएम मोदी का अमेरिका का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा, जबसे ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ है। मोदी उन कुछ विदेशी नेताओं में शामिल होंगे, जो ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद वॉशिंगटन की द्विपक्षीय यात्रा करेंगे…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मामले पर करीब से नजर रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसी 13 फरवरी को मुलाकात हो सकती है। सरकार के सूत्रों ने जानकारी कि प्रधानमंत्री पेरिस यात्रा खत्म कर दो दिन के दौरे पर 12 और 13 फरवरी को अमेरिका में पहुंचेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समेत कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सकती है।

पीएम मोदी दुनिया के उन गिने-चुने नेताओं में हैं जो ट्रंप प्रशासन के सत्ता संभालने के बाद वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक सप्ताह बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। बाद में ट्रंप ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए उम्मीद जताई थी कि पीएम मोदी और उनकी मुलाकात इसी फरवरी में हो सकती है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विशेष दूत के रूप में भाग लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष पत्र भी ट्रंप को सौंपा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button