खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

12 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त: अफगानिस्तान के रास्ते लाई जा रही थी भारत में, NCB ने एक पाकिस्तानी नागरिक को लिया हिरासत में

इस काम में एनसीबी ने भारतीय नौसेना की भी मदद ली है. बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 12 हजार करोड़ बताई जा रही है. ये बरामदगी कोच्चि के समुद्र से की गई है...

केरल (ए)। कोच्चि तट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ऑपेरशन समुद्रगुप्त के तहत कार्रवाई करते हुए 2500 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की है. इस काम मे एनसीबी ने भारतीय नौसेना की भी मदद ली है. बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 12 हजार करोड़ बताई जा रही है. ये बरामदगी कोच्चि के समुद्र से की गई है. इस मामले में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया है।एनसीबी ने बताया कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब ड्रग्स तस्करी करने वाले को इतनी बड़ी मात्रा के साथ पकड़ा गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एनसीबी के चीफ विजिलेंस अफसर ने बताया कि इस पूरे मामले को उप-महानिदेशक (ऑपरेशन) संजय कुमार सिंह की देखरेख में सतर्कता से किया गया. ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत कोच्चि में समुद्र में कार्रवाई करते हुए संजय सिंह ने डेथ क्रेसेंट से 2500 किलो मेथामफेटामाइन बरामद की।

एनसीबी ने यह दावा किया है कि ये मादक पदार्थ अफगानिस्तान के रास्ते से भारत में लाई जाती है. एनसीबी द्वारा मेथामफेटामाइन की ये अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है. पिछले डेढ़ साल में समुद्र के दक्षिणी मार्ग से तस्करी को रोकने के लिए एनसीबी द्वारा की गई ये तीसरी बड़ी बरामदगी है।

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग से कई गैरकानूनी सामग्री जैसे- हेरोइन और अन्य दवाओं की समुद्री तस्करी की जाती है. इसकी वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह खतरा बनता जा रहा है, इसको देखते हुए NCB के महानिदेशक एसएन प्रधान की अध्यक्षता में ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ लॉन्च किया गया।

ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत अब तक लगभग 3200 किग्रा मेथामफेटामाइन, 500 किग्रा हेरोइन और 529 किग्रा हशीश जब्त की जा चुकी है. इस ऑपरेशन में सिर्फ एनसीबी ही नहीं बल्कि संचालन श्रीलंका और मालदीव के साथ साझा किए गए इनपुट की भी भूमिका रही है, जिसके परिणामस्वरूप ये बरामदगी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button