छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने वाले 03 कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

पूर्व में 07 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यार्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है…

 

राजनांदगांव। प्रार्थी के लिखित आवेदन पर से थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग मे अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया। दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज एवं गवाहो के बयान पर एवम् अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया।

डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पुछताछ के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी 01. फ़वेंद्र चनाप पिता बुधराम उम्र 23 वर्ष ग्राम कुआंगाँव थाना देवरी जिला बालोद 02 विशाल यादव पिता मनोज उम्र 23 वर्ष निवासी मोतीपुर वार्ड नंबर 03 चौकी चिखली थाना कोतवाली 03 यशवन्त उइके पिता रामलाल उम्र 25 वर्ष निवासी तुलसीपुर वार्ड नंबर 17 साधू चाल थाना कोतवाली दोनों निवासी जिला राजनांदगांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूर्व में 07 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 02 महिला अभ्यार्थी सहित अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button