दुर्ग। दिनांक 08.07.2026 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रायपुर नाका क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपए-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 12 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल ₹9,04,000 नगद, 10 नग मोबाइल फोन एवं ताश पत्ती जप्त की गई। इस संबंध में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 अंतर्गत धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपी का नाम
1. मयंक गावड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-5, भिलाई।
2. प्रह्लाद शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी लीलापुर वार्ड-8, बजरंग चौक, चिल्फी।
3. राजीव तिवारी, उम्र 38 वर्ष, निवासी सदर बाजार, रायपुर।
4. हेमलाल ढीमर, उम्र 26 वर्ष, निवासी रुआबंधा, भिलाई।
5. मनीष रात्रे, उम्र 26 वर्ष, निवासी थाना खमरिया, जिला बेमेतरा।
6. पंकज कुमार काठले, उम्र 27 वर्ष, निवासी सगौनडीह, जिला कबीरधाम।
7. दुर्गेश कुमार बर्मन, उम्र 31 वर्ष, निवासी पंडातराई, जिला कबीरधाम।
8. नागेश्वर साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कांदुल, थाना मुजगहन, रायपुर।
9. पंकज वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी उतई, जिला दुर्ग।
10. हेमनंदन डहरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोतीपुर, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम।
11. संजय चोपड़ा, उम्र 52 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, रायपुर।
12. अमित सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हनुमान नगर, दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. नगदी रकम ₹9,04,000/-।
2. 10 नग मोबाइल फोन।
3. ताश पत्ती।



















