दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

126 परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास, मंगल बाजार छावनी में लाॅटरी से हुआ मकान का आवंटन

भिलाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा का नगर निगम भिलाई क्षेत्र के छावनी में आयोजित शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 126 हितग्राहियों को लाॅटरी के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर निर्मित मकानों का आवंटन किया गया। स्वयं के मकान का सपना पूरा होने से हितग्राहियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किए।

निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आवास आबंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे लॉटरी में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही हितग्राही आवास पाने के इंतजार में शिविर स्थल पर उपस्थित हो गए थे। जिन्होंने 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा किये थे उन्हें ही लॉटरी में शामिल किया गया था।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (एएचपी) किफायती आवास ’’मोर मकान-मोर आस’’ घटक अंतर्गत शासन से स्वीकृत विभिन्न परियोजना स्थल अविनाश मेट्रोपाॅलिश, कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट खम्हरिया, आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड, स्वपनिल बिल्डर्स कुरूद में निर्मित मकानों में 126 मकानों का आबंटन बुधवार विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर स्थल मंगल बाजार छावनी शहीद चुम्मन वार्ड 40 में लाॅटरी निकालकर किया गया। जिसमें वरिष्ठ एवं दिव्यांग के रूप में 14 हितग्राही को भूतल पर प्राथमिकता के आधार पर लाॅटरी से मकान आवंटित किया गया।

पार्षद वीणा चंद्राकर एवं गिरिजा बंछोर ने लाॅटरी में शामिल होने वाले हितग्राहियों का स्वागत कर मकान मिलने पर उन्हें नये मकान के लिए शुभकामनाएं दी। हितग्राही अपना स्वयं का मकान पाकर खुशी जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किए।

आवास आवंटन के दौरान अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, कार्यपालन अभियंता बीके वर्मा, अजय गौर, योजना विभाग के प्रभारी विद्याधर देवांगन, दीपक देवांगन अजय शुक्ला, जीवन ताम्रकार, आदित्य, उत्पल शर्मा सहित आवास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button