खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

डांसर ने किया अश्लील इशारा वाला डांस, आयोजन में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित

उक्त कार्यक्रम के आयोजन से जनमानस व समाज में महिलाओं के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। तद्नुसार प्रार्थी तुलेश्वर यादव पिता पिताम्बर यादव उम्र 27 साल ग्राम कुम्हडाईकला थाना में लिखित शिकायत आवेदन पर थाना मेें आरोपी देवेन्द्र राजपुत, गोविन्द देवांगन, नरेन्द्र साहू, हसन डाडा व अन्य व्यक्तियों साकिन उरमाल थाना देवभोग के विरूद्ध थाना देवभोग में दिनांक 10.01.2026 को अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया…

 

गरियाबंद। दिनांक 05.01.2026 से 10.01.2026 तक ग्राम उरमाल थाना देवभोग में आयोजक समिति उरमाल द्वारा रात्रि अपेरा नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अपेरा कार्यक्रम में आये नर्तकियों (डांसर) के द्वारा अशोभनीय इशारे करते हुए नृत्य कर रही थी।

उक्त कार्यक्रम के आयोजन से जनमानस व समाज में महिलाओं के प्रति विपरीत प्रभाव पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता। तद्नुसार प्रार्थी तुलेश्वर यादव पिता पिताम्बर यादव उम्र 27 साल ग्राम कुम्हडाईकला थाना देवभोग में लिखित शिकायत आवेदन पर थाना देवभोग जिला गरियायबंद मेें आरोपी देवेन्द्र राजपुत, गोविन्द देवांगन, नरेन्द्र साहू, हसन डाडा व अन्य व्यक्तियों साकिन उरमाल थाना देवभोग के विरूद्ध थाना देवभोग में दिनांक 10.01.2026 को अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 296, 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
उक्त कार्यक्रम में प्र.आर. 366 डिलोचन रावटे, आरक्षक क्रमांक 143 शुभम चौहान तथा आरक्षक क्रमांक 438 जय कंसारी थाना देवभोग की भी शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

उक्त कार्यक्रम में चल रहे अश्लीलता के संबंध में कर्मचारियों का कर्तव्य था कि थाना को सूचित करे किंतु उक्त कर्मचारियों के द्वारा कर्तव्य विमुखता का परिचय देते हुए कार्यक्रम में शामिल रहकर विभागीय छवि को धूमिल किया किया गया।
उक्त तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही संस्थित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button