छत्तीसगढ़फीचर्ड

होंडई कार में गांजा की तस्करी करता अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 70 किलो से अधिक गांजा जप्त

आरोपी से मादक पदार्थ गांजा कुल 70 किलो 500 ग्राम किमती करीबन 14,10,000/- रूपये,प्रयुक्त वाहन होण्डाई कार पुरानी किमती करीबन 11,00,000/- रूपये 01 नग मोबाईल किमती करीबन -7,000/- रूपये एंव नगदी रकम 4,000/- रूपये जुमला किमती 25,21,000/- रूपये किया गया जप्त…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर द्वारा कानून व्यवस्था एंव अपराधों की नियंत्रण हेतु अपराधों की रोकथाम करने समय-समय पर बोराई पुलिस का आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एंव संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत् निगरानी रखने एंव अंतर्राज्यीय जांच नाका पर वाहनों की जांच कडाई से करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी मंयक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन आर० के० मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजेश जगत द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन पर दिनांक 20.08.2023 को थाना प्रभारी राजेश जगत द्वारा नाकाबंदी पाईंट एव जांच कार्यवाही की जा रही थी।

तभी उडिसा की तरफ से आते एक सफेद रंग का होण्डाई कार क्र० OD-02-CC-5660 को थाना बोराई के सामने बेरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया, जिसमें 01 व्यक्ति बैठा मिला पूछताछ में संदिग्ध गतिविधि लगी तब उनका नाम पुछने पर डमरू हन्ताल पिता जगनात हन्ताल उम्र 21 वर्ष साकिन बड़पदर थाना चित्रकोण्डा जिला मलकानगिरी (उडिसा) का होना बताये कार की तलाशी लेन पर कार के पीछे डिग्गी के अंदर एंव पीछे सीट के नीचे मनोउत्तेजक मादक पदार्थ गांजा को बड़ी सफाई से खाकी कलर के टेप से लिप्टा 07 पैकेट को छिपा कर रखा गया था।

मादक पदार्थ गांजा कुल 70 किलो 500 ग्राम किमती करीबन 14,10,000/- रूपये मिला तथा एक सफेद रंग का होण्डाई कार कo OD-02-CC-5660 पुरानी इस्तेमाली किमती करीबन 11,00,000/- रूपये 01 नग मोबाईल किमती करीबन -7,000/- रूपये एंव नगदी रकम 4,000/- रूपये जुमला किमती 25,21,000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नॉरकोटिक एक्ट का पाये जाने से आपराध क्रमांक 10/2023 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

गिरफ़्तार आरोपी का नाम-
01. डमरू हन्ताल पिता जगनात हनताल उम्र 21 वर्ष साकिन बड़पदर थाना चित्रकोंडा जिला मलकानगिरी (उड़िसा)

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई के निरीक्षक राजेश जगत, प्रआर० शिव शंकर ठाकुर, सौरभ पटेल आरक्षक केशव मुरारी सोरी, जितेन्द्र कोर्राम, हरीश नेताम, कुबेर जुर्री हरीश कावडे, प्रदीप देव,यतीश जुर्री प्रमोद गहाडे, टिकेश्वर मरकाम, राधेश्याम मरकाम हिमेश नेताम, गुलशन ध्रुव का का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button