छत्तीसगढ़फीचर्ड

150 क्विंटल चावल से भरे ट्रक वाहन को चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी अभिषेक अग्रवाल ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सदर रोड लोहा बाड़ा नवापारा के पास रहता एवं राईस मिलर्स का व्यवसाय करता है। दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी को उसके ट्रक चालक ने फोन पर सूचना दिया कि दिनांक 16.08.2024 के प्रातः 11.00 बजे उसने चांवल 300 बोरा 150 क्विंटल से भरी टाटा ट्रक क्रमांक सी जी 07 सी ए 1347 को गोदाम नवापारा मेन रोड किनारे खड़ी कर अपने घर पारागांव चला गया था।

दिनांक 17.08.2024 के सुबह आकर ट्रक वाहन को अपने खड़े स्थान पर देखा तो वाहन वहां नही था। जिस पर प्रार्थी उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रक खड़ी किये स्थान पर नही था कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के चांवल से भरे ट्रक को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 353/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके वाहन चालक से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोबरा नवापारा निवासी दीपेश बांधे एवं उमेश धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ट्रक वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका चावल 300 बोरा 150 क्विंटल मय ट्रक वाहन सी जी 07 सी ए 1347 जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- 01. दीपेश बांधे पिता हेमुराम बांधे उम्र 24 साल निवासी पारागांव वार्ड नं. 03 थाना गोबरानवापारा रायपुर।

02. उमेश धु्रव पिता इन्दरमन धु्रव उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 06 शिव चौक पारागांव थाना गोबरानवापारा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button