भिलाई। जिला दुर्ग के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य प्रकरणों में वर्षों से जप्त मदिरा रखी हुई थी, जिसके कारण थाना परिसरों में स्थान की कमी की स्थिति निर्मित हो रही थी।
लंबे समय से मदिरा रखे होने के कारण थाना परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही थी, जिससे थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही थाना परिसर में आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।
विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में निर्णय उपरान्त जप्त मदिरा के नष्टीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में दिनांक 15.05.2026 को माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने उपरांत कुल 480 प्रकरणों में जप्त लगभग 15119.976 बल्क लीटर मदिरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65लाख है, का विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।
उक्त कार्यवाही गठित समिति एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।


















