दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

16 से 19 जनवरी तक भिलाई में व्यापार महोत्सव 2025 का होगा आयोजन, प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ.विवेक बिंद्रा व्यापारियों को देंगे सफलता का मंत्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापार महोत्सव 2025 का आयोजन 16 से 19 जनवरी तक सिविक सेंटर रॉयल क्रिस्टल गार्डन में होने जा रहा है। इस चार दिवसीय महोत्सव में व्यापारियों, उद्यमियों और तकनीकी विशेषज्ञों को अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करने के साथ-साथ व्यापार से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक व्यापारिक संस्थाएँ भाग लेंगी। यह मेला विभिन्न उद्योगों से जुड़े व्यापारियों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा। इसके अलावा, विशेष वर्कशॉप्स और सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें व्यापारिक विकास और तकनीकों पर चर्चाएं होंगी। इन सत्रों में व्यापारिक विशेषज्ञ और प्रेरक वक्ता व्यापार के नवीनतम रुझानों, व्यापारिक चुनौतियों और उनके समाधानों पर अपने विचार साझा करेंगे।

16 जनवरी को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा का सत्र होगा। जहां वे व्यापारियों और उद्यमियों को सफलता के मंत्र देंगे और उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। उनके सत्र से व्यापारियों को आत्मविश्वास मिलेगा और वे अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए प्रेरित होंगे।

स्टार्टअप सम्मेलन का आयोजन 17 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें सोमेश शर्मा (सह-संस्थापक, ऑगटेक नेक्स्टवेल्थ) और प्रदीप करम्बेलकर (संस्थापक, विज़न इन्वेस्ट ग्रुप) अपने नवाचारी उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करेंगे। यह सम्मेलन नवाचारी विचारों और तकनीकों को प्रोत्साहित करने का मंच प्रदान करेगा, जिससे नए उ‌द्यमियों को अपने विचारों को बाजार में स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

आईपीओ और फंडरेज़िंग वर्कशॉप का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें सुरेश मंशारामनी व्यापारियों को एसएमई एक्सचेंज पर लिस्टेड होने के लाभ, व्यापार और ब्रांड वैल्यूएशन, और आईपीओ लिस्टिंग की कानूनी प्रक्रियाओं पर विशेष जानकारी देंगे।

17 और 18 जनवरी को चेंबर क्रिएटर अवार्ड और इनफ्लुएंसर मीट का आयोजन किया जाएगा। साथ ही व्यापार और उ‌द्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। 19 जनवरी को डिजिटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन उत्पाद बिक्री और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष कार्यशालाएँ आयोजित होंगी। इन कार्यशालाओं में विशेषज्ञ डिजिटल व्यापार की बारीकियों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम: महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक विशेष सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो दर्शकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करेंगी। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल मनोरंजन प्रदान करेंगे, बल्कि स्थानीय संस्कृति और कला को भी प्रोत्साहित करेंगे।

यह मेला छत्तीसगढ़ में व्यापार और उ‌द्योग को नई दिशा देने और व्यापारियों को नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से व्यापारिक समुदाय को नवीनतम तकनीकों और विचारों से जोड़ने और राज्य की आर्थिक प्रगति में योगदान करने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन व्यापार और उ‌द्योग जगत को सशक्त बनाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल है। हम सभी व्यापारियों, उद्‌य‌मियों और जनता से इस आयोजन का हिस्सा बनने का आग्रह करते हैं, ताकि वे नए व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकें और अपने व्यापारिक अनुभवों को समृद्ध कर सकें।

उक्त जानकारी बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा, शंकर सचदेव, सुनील मिश्रा, आदित्य शुक्ला, दिनेश जांगड़े, आशीष कुशवाहा, गुलशन, अनिल ज्योतिषीनी, दिलीप इसरानी, सुमन कानोजे, सरोजनी पाणिग्रही, सविता शर्मा, मनोहर कृष्णानी, रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी, रोहित साहू, शिवराज शर्मा, चिन्ना राव, राकेश मालोत्रा, पवन जिंदल, विजय मिश्रा, अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, रितेश अग्रवाल, महेश बंसल, अखराज ओसवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button