छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASI ज्ञानेश्वरी यादव ने छत्तीसगढ़ पुलिस को किया गौरान्वित: 37वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वेटलिफ्टर में जीता गोल्ड मेडल, एसपी ने दी बधाई

एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव ने कुल 177 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता…सउनि ज्ञानेश्वरी यादव खेल कोटा से सउनि के पद पर दिनांक 04.08.2023 को जिला राजनांदगाव में भर्ती हुई है…लगातार अपने खेल के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन करते हुये छ0ग0 शासन को 03 गोल्ड, 01 सिल्वर एवं 01 ब्राउन मेडल दिया है…

राजनांदगांव। दिनांक 26 आक्टूबर से 09 नवंबर 2023 तक गोवा में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता वेटलिफ्टर गेम हुआ था जिसमें राजनांदगांव पुलिस विभाग से सउनि ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा वेटलिफ्टर गेम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रधिनिधित्व कर रही थी। कुल 177 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त की गई।

ज्ञात हो की सउनि ज्ञानेश्वरी यादव सउनि के पद पर दिनांक 04.08.2023 को जिला राजनांदगाव में भर्ती हुई है तथा भर्ती होने के पूर्व से ही वेटलिफि्ंटग प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है जिसके आधार पर छ0ग0 शासन द्वारा उन्हें सउनि के पद पर दिनांक 04.08.2023 को भर्ती किया गया।

सउनि ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा लगातार अपने खेल के माध्यम से अच्छा प्रदर्शन करते हुये छ0ग0 शासन को 03 गोल्ड, 01 सिल्वर एवं 01 ब्राउन मेडल दिया है। इसी प्रकार भारत से बाहर उजबेकिस्तान में कराये जा रहे ओलपिंक क्यालिफाइंग राउड में टॉप 8 में स्थान प्राप्त किया गया है।

दिनांक 20.02.2024 को छत्तीसगढ़ वापस अपने यूनिट राजनांदगांव आने पर एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का मान बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानित किया साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयिन स्टाफ उपस्थ्ति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button