दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

17 नग मवेशी चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 17 नग मवेशी जप्त जिसकी कीमती 1.70 लाख रुपए

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार (भापुसे ) के मार्गदर्शन में चोरी की घटना में अंकुश लगाने के प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 09.06.2023 को प्रार्थी पीलू राम यादव पिता भुरूवा यादव
साकिन हरदी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रोज की तरह दिनांक 09.06.2023 को ग्राम हरदी के किसानों के मवेशी को हरिनारायण पटेल, परदेशी राम पले टीकम पटेल, विष्णु प्रसाद पटेल, बेनी राम पटेल, दुर्गेश पटेल निवासी ग्राम हरदी के मवेशी 8 भैस, 5 पंडिया, 4 पडवा कुल 17 नग एवं बकरी को चराने के लिए हरदी खार ले गया था।

धूप होने के कारण पेड के नीचे बैठा हुआ था कि उसी समय तीन लड़के आये और सभी मवेशी को चोरी कर हकालते हुये नंदिनी खार की ओर ले जाकर आत्माराम के फेंसिंग तार
वालें खेत में ले जाकर मवेशीयो को रखा था।

जिसकी सूचना तत्काल डायल 112 दिया गया, जो डायल 112 तत्काल मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर आरोपी 1. मनोज पारधी पिता नेहरू पारधी उम्र 28 साल साकिन सेमरिया 2. गंगाधर पिता सुरेन्द्र उर्फ सिमेन्द्र गिदोडे उम्र 25 साल साकिन नंदिनीखुदिनी 3. तुकेश्वर पटेल पिता नेतु पटेल उम्र 19 साल साकिनान नंदिनी खुदिनी पकड़े जिसके कब्जे से 17 नग मवेशी भैस, पड़िया एवं पडवा कीमती 1,70,000 रू को जप्त किया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है। उक्त कार्यवाही में सउनि रोशन बघेल, प्रआर विजय सिंह, आरक्षक कमल परगनिहा एवं डायल
112 के आरक्षक मानिकचंद की सराहानी भूमिका रहा है।

अपराध क्रमांक 279/2023, धारा 379,34 भादवि।
आरोपी का नाम 1) मनोज पारधी पिता नेहरू पारधी उम्र 28 साल साकिन सेमरियाधाना नंदिनी।

2) गंगाधर पिता सुरेन्द्र उर्फ सिमेन्द्र गिदोडे उम्र 25 साल साकिन नंदिनीखुदिनी।

3) तुकेश्वर पटेल पिता नेतु पटेल उम्र 19 साल साकिना नंदिनी खुदिनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button