छत्तीसगढ़फीचर्ड

18.900 किलो पैंगोलिन स्केल, 06 नग तेंदुआ नाखून जप्त: आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज

रायपुर। जगदलपुर वन वृत्त के बस्तर वनमंडल अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग, कंजेरवेशन कोर सोसायटी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगभग 18.900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल की जब्ती की गई है।

साथ ही 6 नग तेंदुआ नाखून तथा 1 नग मोटर सायकल और 1 नग बोलेरोे वाहन की जब्ती सहित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर विभाग द्वारा जांच की कार्रवाई जारी है।

टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान विगत दिवस 11 फरवरी को मुखबीर की सूचना के आधार पर हाता ग्राऊण्ड जगदलपुर के समीप एक मोटर सायकिल सवारों से 17 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल जब्त किया गया।

पुछताछ के दौरान उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर 12 फरवरी को पुनः 1,900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, 6 नग तेंदुआ नाखून, 1 नग मोटर सायकल तथा 1 नग बोलेरो वाहन की जब्ती की कार्रवाई की गई। जांच पड़ताल के दौरान अपराधियों द्वारा बताये अनुसार दंतेवाड़ा के ग्राम कारली में 4 स्टार कछुआ दंतेवाड़ा के वन विभाग टीम द्वारा अपराधी सहित पकड़े गए।

Related Articles

Back to top button