दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बार एवं राॅड मिल ने बनाया उत्पादन का दैनिक कीर्तिमान: सेल ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया

बार एवं राॅड मिल ने बनाया उत्पादन का दैनिक कीर्तिमान

भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं राॅड मिल ने 02 फरवरी 2023 को 20 एमएम टीएमटी बार में 3692 टन (1773 बिलेट्स) का उत्पादन कर किसी भी सेक्शन के रोलिंग में नया दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पूर्व यह कीर्तिमान विगत 27 दिसम्बर 2022 को 20 एमएम टीएमटी बार में 3656 टन (1757 बिलेट्स) का रोलिंग कर बनाया गया था। विदित हो कि मुख्य महाप्रबंधक मुकेश गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में टीम बीआरएम ने अपने पिछले रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ उत्पादन का दैनिक कीर्तिमान स्थापित किया।

इसके साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने बीआरएम पहुंचकर बीआरएम बिरादरी सहित उनके सहयोगी विभागों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने इस कीर्तिमान पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि मिल कि कर्मठ एवं मेहनती साथियों के लगन तथा परिश्रम से ही विभाग उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।

सेल ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया: इस्पात मंत्रालय के तहत महारत्न सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जनवरी 2023 में अब तक का सर्वाधिक मासिक उत्पादन दर्ज किया है। इस साल जनवरी 2023 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 17.2 लाख टन कच्चे इस्पात का मासिक उत्पादन दर्ज किया गया, जो मार्च 2022 के पिछले सर्वाधिक मासिक उत्पादन की तुलना में बहुत ही प्रभावशाली वृद्धि है। सेल ने मार्च 2022 के पिछले सर्वाधिक मासिक उत्पादन की तुलना में, इसी जनवरी 2023 महीने के दौरान अब तक का सर्वाधिक 18 लाख टन हॉट मेटल और 16.1 लाख टन विक्रेय स्टील का सर्वाधिक मासिक उत्पादन हासिल किया है।

Related Articles

Back to top button