दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विधायक ने भिलाई के युवाओं को छला है और सभी नौजवान गलत दिशा में जा रहे हैं: प्रेमप्रकाश पाण्डेय

भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज हुडको में आयोजित “चर्चा हुडको की” कार्यक्रम में शामिल हुए। हुडको गणेश मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में हुडकोवासी सम्मिलित हुए, इस दौरान श्री पाण्डेय ने भिलाई सहित हुडको के प्रमुख विषयों पर उपस्थितजनों से चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं युवाओं ने भी श्री पाण्डेय के समक्ष अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व कर्मियों ने दवाई संबंधी समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर भिलाई की सेवा के लिए तत्पर श्री पाण्डेय से प्रेरित होकर हुडको निवासी राजेश धनकर ने स्वयं सभी की सेवा करने की पहल की।

श्री पाण्डेय ने चर्चा के दौरान कहा कि विधायक ने भिलाई के युवाओं को छला है और सभी नौजवान गलत दिशा में जा रहे हैं। हम सभी इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि भिलाई का आने वाला भविष्य कितना भयावह हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षाधानी के नाम से प्रचलित भिलाई आज नशाखोरी, अवैध व्यापार, जुएं- सट्टा के लिए जाना जा रहा है। भिलाई मिनी भारत है और हुडको भिलाई का मिनी इंडिया है, इस भिलाई की पहचान आज धूमिल हो रही है। आज के युवा गार्डन और खुले मैदानों में खेल छोड़कर कई प्रकार के दूसरे खेल कर रहे हैं।

चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि पिछले साढ़े 4 सालों में भिलाई का वातावरण बदल गया है, कांग्रेस केवल झूठ बोलती रही काम कुछ नहीं किया। जो भी विकास कार्य हुए हैं वो केवल भाजपा के शासनकाल में हुए हैं। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की कई समस्याओं से भी लोगों को अवगत कराया।

इस दौरान मुख्य रूप से निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, तिलकराज यादव, विवेक शर्मा, दिनेश पानिकर, श्रीनिवास, चेतन कुमार, अंकुश ठाकुर, भारती उइके, सीमा कन्नौजिया, तृप्ति कन्नौजिया, दीक्षित आंटी सहित सैकड़ों की संख्या में हुडकोवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button