छत्तीसगढ़फीचर्ड

एलईडी लाईट, सोलर पेनल एवं सोलर एनर्जीका कार्य दिलाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला समृद्धि फर्म इंटरप्राईजेस का संचालक गिरफ्तार

आरोपी शैलेन्द्र बघेल है समृद्धि फर्म इंटरप्राईजेस का संचालक जो शासकीय विभागों में करता है कुछ-कुछ सामग्रियों की सप्लाई…आरोपी स्वयं की पहचान शासकीय विभाग के बड़े अधिकारियों से होना बताकर प्रार्थी एवं अन्य का जीता था भरोसा…आरोपी अगस्त 2021 से दिसम्बर 2022 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 4 करोड़ 39 लाख रूपये की किया है ठगी…

रायपुर। प्रार्थी सुशील शर्मा निवासी सुन्दरनगर रायपुर ने दिनांक 24.04.2023 को थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके परिचित शैलेन्द्र बघेल के द्वारा स्वयं को शासकीय विभागों में अच्छी जान पहचान होना बताकर प्रत्येक जिले, ग्राम एवं नगर पंचायतों में सिविल कार्य एलईडी लाईटिंग सोलर पेनल एवं सोलर एनर्जी का कार्य दिलाने के नाम पर प्रार्थी एवं उसके जैसे अन्य पीड़ितो से अगस्त 2021 से दिसम्बर 2022 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 4 करोड़ 32 लाख रूपये लेकर ठगी कर ना ही काम दिलाया गया और ना ही उनका रकम वापस किया गया। जिस पर आरोपी शैलेन्द्र बघेल के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 231/23 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

करोड़ो रूपये की ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक अर्चना धुरंधर को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके पार्टनरों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी शैलेन्द्र बघेल को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा करोड़ो रूपये की ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी शैलेन्द्र बघेल को गिरफ्तार कर उसका पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी – शैलेन्द्र बघेल पिता शिवचरण बघेल उम्र 39 निवासी अविनाश कैपिटल होम, सड्डू रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी सिविल लाईन, उनि. सिद्धार्थ मिश्रा, उनि. अरविन्द साहू एवं आर. 567 मुकेश कोरे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button