खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

उत्तर प्रदेश में बदले गए तीन रेलवे स्टेशनों के नाम, उत्तर रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी

प्रतापगढ़ में जिन तीन रेलवे स्टेशनों के जो नए नाम रखे गए हैं, वो यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम पर आधारित हैं. ये तीनों धार्मिक स्थल प्रतापगढ़ में आते हैं…

प्रतापगढ़ (ए)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से नामों में बदलाव किया गया है. इस बार यूपी के प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं. नवरात्रि से पहले इन तीनों स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी है. उत्तर रेलवे की ओर से इसे लेकर गुरुवार की रात को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके तहत अब प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया जाएगा, अंतू जंक्शन का नाम अब मां चंद्रिका देवी धाम अंतू होगा और बिशनाथगंज के शनिदेव धाम बिशनाथगंज के नाम से जाना जाएगा।

प्रतापगढ़ में जिन तीन रेलवे स्टेशनों के जो नए नाम रखे गए हैं, वो यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों के नाम पर आधारित हैं. ये तीनों धार्मिक स्थल प्रतापगढ़ में आते हैं और इनकी सदियों से मान्यता चली आ रही है. इन धार्मिक स्थलों पर दूर-दूर से लोग आते हैं. इन रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने से यहां के धार्मिक स्थलों को भी नई पहचान मिलेगी।

दरअसल इसी साल अप्रैल के महीने में केंद्र सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय की ओर से इन तीनों स्टेशने को नाम बदलने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन इनका नाम बड़ा होने की वजह से इनका कोड बनाने में परेशानी आ रही थी, लेकिन अब इस समस्या का भी समाधान कर लिया गया है, कोड में बदलाव के लिए गृहमंत्रालय को पत्र भेजा गया था, गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद अब इनका कोड भी बन गया है. अधिसूचना में नए कोड़ की भी जानकारी दी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का कोड MBDP होगा, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू का कोड MCDA रखा गया है और शनिदेव धाम बिशनाथगंज का कोड SBTJ होगा. इन कोड के बनने के बाद रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का रास्ता साफ हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button