छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP मनीषा ठाकुर रावटे को कवर्धा पुलिस ने दी भावभीनी विदाई, नवागंतुक ASP हरीश राठौर का किया स्वागत

कवर्धा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे का जिला कबीरधाम से जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर का जिला बालोद से जिला कबीरधाम स्थानांतरण होने पर दिनांक – 08.07.2023 को रात्रि 8:30 बजे पुलिस लाइन स्थित फोर्स एकेडमी परिसर में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर विदाई समारोह/स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा संजय ध्रुव, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आजाक शेर सिंह एवं जिले के सभी थाना प्रभारी एवं कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नवागंतुक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे पुलिस विभाग में 17 वर्ष 7 माह की सेवाएं दे चुकी हैं, इस दौरान जिला बस्तर, सरगुजा, रायपुर, सूरजपुर, पुलिस मुख्यालय रायपुर, धमतरी एवं 22 माह कबीरधाम जिले में अपनी बेहतर पुलिसिंग सेवाएं प्रदान की गई है। जिससे जिले के सभी अधिकारी/कर्मचारियों में इनके प्रति बड़े सम्मान की भावना रही, साथ ही इनके सरल स्वभाव से आम नागरिकों में भी आदर की भावना थी। पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं महिलाओं के अधिकारों का विस्तार पूर्वक जानकारी देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से जिले के समस्त स्कूल, कॉलेज एवं महिला समूह को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जागरूक करने में अपना अहम योगदान दिया गया है। जिसके फल स्वरूप महिलाएं अब बेझिझक होकर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से या स्वयं थाना आकर अपने साथ घटित अपराधों की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करा, असामाजिक तत्व को सजा दिला रहीं हैं।

विदाई समारोह के दौरान श्रीमती रावटे द्वारा किये गये कार्याे की सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जमकर सराहना किये। जिला कबीरधाम में विगत वर्षो से अनेकों कानून व्यवस्था ड्यूटी में बहुत ही शांन्तिपूर्वक ड्यिूटी सम्पन्न कराने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं कई गंभीर अपराधों को सुलझाने में सफलता अर्जित हुई हैं। जिसकी सराहना विदाई समारोह में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा अपने उद्बोधन में किया गया। जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेट कर मनीषा ठाकुर रावटे को नवीन पदस्थापना के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। तथा नवागंतुक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर को पुष्पगुच्छ भेंट कर कबीरधाम जिला में स्वागत अभिनंदन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा कबीरधाम जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधि, इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया के सम्मानीय साथी गण, एवं सम्मानीय कबीरधाम जिले वासियों को अपने कार्यकाल के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य में भी कबीरधाम पुलिस का इसी प्रकार सहयोग करने अपील किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button