छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने आज से कलेक्टर कोर्ट केस सुनवाई आरंभ करने के दिए निर्देश

सक्ती। सक्ती कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने 16 सितम्बर से कलेक्टर कोर्ट केस सुनवाई आरंभ करने के निर्देश दिए है। 16 सितम्बर से नियत तिथि पर कलेक्टर कोर्ट में सुनवाई कर मामलों का निराकरण करेंगी। कलेक्टर ने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों  को निर्देश दिया है। उन्होंने रीडर से इस संबंध में सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने अन्य राजस्व अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वे समय पर राजस्व कोर्ट संचालित करें ताकि लंबित प्रकरणों की सुनवाई जल्द से जल्द हो सके और इसका निराकरण किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि नया जिला सक्ती बनते ही प्रशासनिक क्रियाकलाप तेजी से हो रहा है। कलेक्टर सुश्री पन्ना ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके कोर्ट केस में लंबित सभी प्रकरणों का तय सीमा में निराकरण करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे नियमित रूप से बात की मानिटरिंग करेंगीे कि कोर्ट केस की सुनवायी और निराकरण समय सीमा पर हो।

उन्होंने अधिकारियों को नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, डायवर्सन, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि पट्टाधारकों को भू-स्वामित्व अधिकार, नवीन ऋण पुस्तिका प्रदान करने सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button