

भिलाई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने शुक्रवार की देर रात चार थाना प्रभारी को तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में निरीक्षक पुष्पेंद्र भट्ट को थाना बोरी से थाना प्रभारी पुलगांव का प्रभार दिया है।


निरीक्षक वंदिता पानिकर को नियंत्रण कक्ष से खुर्सीपार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है।
वही निरीक्षक अनिल कुमार साहू को थाना पदमनाभपुर से थाना पाटन का नया प्रभारी नियुक्त किया है।


वही पाटन थाना प्रभारी राजेंद्र यादव का तबादला करते हुए उन्हें बोरी थाना का प्रभार दिया है।



