दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी गुरूमुख सिंह पिता सुखविन्दर सिंह उम्र 28 वर्ष पता हाउसींग बोर्ड कुम्हारी थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात मोबाईल नंबर 8294391411 धारक द्वारा प्रार्थी को पार्ट टाईम जाब कर 500/- रुपए से 50000/- हजार रुपए कमा सकते हो की लालच देकर प्रार्थी थोडी-थोडी रकम कर कुल 350400/- रूपये को ठगी करने पर अपराध क्रमांक 24/2024, धारा 420 ताहि कायम किया गया।

आरोपी की पतासाजी हेतु प्राप्त जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, सुखनंदन राठौर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा हरिश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के निर्देशन अनुसार निरीक्षक जे. आर. कुर्रे थाना प्रभारी थाना कुम्हारी को प्राप्त सायबर सेल भिलाई से ठगी किये जाने वाले अज्ञात मोबाईल धारक दौलत कुमार पिता स्व. सत्य नारायण महतो उम्र 24 वर्ष पता लाल बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोस्ट रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज झारखण्ड़ के बारे में जानकारी प्राप्त होने से दीगर राज्य जाने अनुमति प्राप्त होने पर निरीक्षक थाना प्रभारी थाना कुम्हारी जे.आर. कुर्रे व हमराह आरक्षक 444 लेखराज निषाद, आरक्षक 581 रविकांत श्रीवास गिरफ्तारी हेतु रवाना हुए थे।

जिसे दीगर राज्य झारखण्ड में पतासाजी कर मोबाईल धारक आरोपी को पकडा गया जो अपराध स्वीकार कबूल पाये जाने पर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 24.11.2024 को पेश किया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग निरूद्ध किया गया है।

आरोपी का नाम पत्ता: दौलत कुमार महतो पिता स्व. सत्य नारायण महतो उम्र 24 वर्ष, पता: लाल वर्ष बथान करगिल पंचायत मखमलपुर पोस्ट बोर्ड रामपुर थाना मुफ्फसिल जिला साहेबगंज (झारखण्ड)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button