देश-दुनियाफीचर्ड

गुलजार हाउस में भीषण आग लगने से 8 बच्चे सहित 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान

हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आग के कारणों को लेकर शॉट सर्किट की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था…

 

 

हैदराबाद (ए)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को एक इमारत में लगी भीषण आग लग गई। हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आग के कारणों को लेकर शॉट सर्किट की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक कॉल के जरिए घटना के बारे में बताया गया। वे मौके पर पहुंचे। कई लोग बेहोश पाए गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने बताया कि इमारत में रहने वाले 17 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ऐसी खबरें हैं कि उनमें से अधिकांश की मौत हो गई है। जानमाल का नुकसान हुआ है। हम आग दुर्घटना की जांच का आदेश देंगे। इसमें कोई साजिश का पहलू नहीं है। इमारत में कुल चार परिवार रह रहे थे, जो एक-दूसरे के संबंधी थे।

मौके पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button