छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग बालिका को देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले 03 पुरुष एवं 06 महिला आरोपी गिरफ्तार

देह व्यापार के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…देह व्यापार में संलिप्त 03 पुरुष एवं 06 महिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार… आरोपियों से मोबाईल एवं अन्य आपत्तिजनक समाग्री किया गया बरामद...

जांजगीर चांपा। नाबालिक बालिका द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लछनपुर एवं पिसौद में नाबालिक को देह व्यापार के लिए मजबूर किया जा रहा है तथा नहीं मानने पर मारपीट की जा रही है। नाबालिक बालिका की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में 6 महिलाओं और 3 पुरुषों के खिलाफ अपराध क्रमांक 347/23 धारा 366ए, 370ए, 370(2), 370(3), 370(4), 373, 294, 506 भादवि के तहत जबरदस्ती देह व्यापार करने के लिए मजबूर करने, मारपीट करने एवं मानव दूर व्यापार में संलिप्त रहने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज की गई।

मामले की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुये सूचना पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई इसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष मौके से हिरासत में लिए गए। घटनास्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है इनमें से दो आरोपी रायगढ़ जिले के एक आरोपी कोरबा जिले के और 6 आरोपी जांजगीर जिले के हैं रेड के दौरान संदिग्ध ग्राहक भी घटनास्थल पर मिले जो देह व्यापार मे लिप्त थे।

आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button