देश-दुनियाफीचर्डविविध

2023 एशियन गेम्स में भारत 33 मेडल के साथ पदल तालिका चौथे स्थान पर, चीन टॉप पर, देखें ताजा अपडेट

2023 एशियन गेम्स में अब तक भारत के नाम 33 मेडल हो चुके हैं. पदल तालिका में भारत और चौथे स्थान पर है…

नईदिल्ली (ए)। चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत ने शानदार शुरुआत की है. भारत के नाम 2023 एशियन गेम्स में अब तक 33 मेडल हो चुके हैं. भारत ने अब तक 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. पदक तालिका में भारत फिलहाल 33 मेडल के साथ चौथे स्थान पर है.19वें एशियाई खेलों में भारत के मेडल की कुल संख्या अब 33 पहुंच गई है, जिसमें 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं और पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

पदक तालिका का ताजा अपडेट 

चीन – 200 मेडल  (105 गोल्ड, 63 ब्रॉन्ज, 32 ब्रॉन्ज)

जापान- 99 मेडल (27 गोल्ड, 35 ब्रॉन्ज, 37 ब्रॉन्ज)

दक्षिण कोरिया – 102 मेडल (26 गोल्ड, 28 ब्रॉन्ज, 48 ब्रॉन्ज)

भारत – 33 मेडल (12 गोल्ड, 13 ब्रॉन्ज, 33 ब्रॉन्ज)

इन इवेंट्स में मेडल हुए पक्के

19वें एशियाई खेलों में भारत ने कुछ अन्य इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक पक्के कर लिए हैं. इसमें स्टार महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने जहां महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए पदक पक्का किया. वहीं पुरुष स्क्वैश टीम ने गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इसके अलावा भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के साथ पदक पक्का कर लिया है।

इन खेलों में भारत के हाथ लगी निराशा

भारत को 19वें एशियाई खेलों के छठे दिन कुछ इवेंट्स में निराशा का भी सामना करना पड़ा. इसमें भारत की महिला बैडमिंटन टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड की टीम से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. इस टीम का हिस्सा पीवी सिंधु भी अपना मुकाबला हार गईं थीं. वहीं पुरुष रेस वॉक में भारत के विकास सिंह पांचवें स्थान पर रहते हुए पदक जीतने से चूक गए।

टेबल टेनिस में पुरुष युगल इवेंट में शरथ कमल और जी. साथियान की जोड़ी को चीन की जोड़ी से प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. बॉक्सिंग में लक्ष्य चार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हार मिली. टेबल टेनिस के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा. वहीं दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल को पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में राउंड ऑफ 16 में चीनी ताइपे के खिलाड़ी से हार मिली और वह बाहर हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button