छत्तीसगढ़फीचर्ड

ड्रग्स के रैकेट का संचालन करने वाले मुख्य सरगना का रायपुर में राईट हैण्ड आरोपी सहित 03 गिरफ्तार, बहुचर्चित वेबसिरीज ‘‘मनी हाईस्ट’’ के किरदारो का नाम रखकर ड्रग्स के रैकेट का करते थे संचालन

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 13.05.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम के द्वारा नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित वेबसिरीज के तर्ज पर अपना नाम रखकर एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की बिक्री करने वाले रैकेट के 01 महिला सहित कुल 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 अलग – अलग छोटे जिप पॉलिथीन में रखें 2100 मिलीग्राम एम.डी.एम.ए. एवं 6600 मिलीग्राम कोकिन, 01 नग इलेक्ट्रानिक तराजू, 08 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 86,000/- रूपये, 03 नग सोने की चैन, 01 नग लैपटॉप, 01 नग आई.पेड, 03 नग ए.टी.एम.कार्ड, 01 नग सिम कार्ड तथा ऑडी कार क्रमांक डी एल/02/सी ए टी/5505 जुमला कीमती लगभग 50 लाख रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्र. 205/24 धारा 21, 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था।

टीम के सदस्यों द्वारा लगातार प्रकरण के बैकएंड एवं फॉरवर्ड लिंकेजेस की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान टीम के सदस्यों को उक्त प्रकरण के तर्ज पर Parallel में चलित 01 अन्य रैकेट के सदस्यों द्वारा शहर में एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसकी पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा शुभम सोनी नामक व्यक्ति को टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत एम.डी.एम.ए ड्रग्स बिक्री करने वाले के रूप में चिन्हांकित किया गया साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त हुई की शुभम सोनी बिक्री हेतु अपने पास 01 पिस्टल भी रखा है। टीम के सदस्यों द्वारा लगातार उस पर निगाह रखते हुए उसके संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाई गई।

योजना के अनुसार थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार सेक्टर 04 चौक ऑक्सिजोन पास पुलिस टीम के 01 सदस्य को ग्राहक बनाकर शुभम सोनी के पास एम.डी.एम.ए ड्रग्स को क्रय करने हेतु भेजा गया चूंकि पुलिस टीम को उसके पास पिस्टल रखे होने की सूचना थी जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर शुभम सोनी को एम.डी.एम.ए. ड्रग्स की डिलिवरी के दौरान रंगेहाथों पकड़ा गया। शुभम सोनी के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में चरस, एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, खाली कैप्सूल, 02 नग स्मार्ट फोन एवं प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम रखा होना पाया गया।

पूछताछ में शुभम सोनी ने बताया कि पूर्व में वह थाना सरस्वती नगर के नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध आरोपी आयूष अग्रवाल का मित्र था जिसके साथ वह एम.डी.एम.ए. बिक्री का कार्य करता था आरोपी आयूष अग्रवाल के पकड़े जाने के बाद आरोपी शुभम सोनी अपने साथी अभिषेक साहू के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए ड्रग्स का कार्य करने लगा जिसमें आरोपी अभिषेक सााहू एम.डी.एम.ए को मनाली हिमांचल प्रदेश से मंगाता था तथा उसी माल को उसके द्वारा शहर में खपाया जाता था।

आरोपी शुभम सोनी द्वारा माल खपाने एवं अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से 01 छद्म नाम जिम्मी रॉय तथा व्हॉट्सएप की डी.पी में बहुचर्चित ड्रग पैडलर पैब्लो एस्कोबार का उपयोग करता था। इसी दौरान आरोपी शुभम सोनी द्वारा अपने सुरक्षा हेतु 01 पिस्टल को मंगाया था जिसे उसे सोनू अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा 01 लाख रूपये के एवज में उपलब्ध कराया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अभिषेक साहू एवं सोनू अग्रवाल की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से 04 पैकेट चरस, 98 नग एम.डी.एम.ए टैबलेट, 01 नग पिस्टल मय मैगजीन, 02 नग स्मार्ट मोबाईल फोन, 01 नग इलेक्ट्रोनिक तौल मशीन, 100 नग खाली कैप्सूल एवं 100 नग प्लास्टिक का कैप्सूल कवर एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 735/2024 धारा 23बी नारकोटिक एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी: 01. शुभम सोनी पिता जयसवाल सोनी उम्र 27 साल निवासी दुर्गापारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

02. अभिषेक साहू उर्फ चीनी पिता दिलीप कुमार साहू उम्र 27 साल निवासी पुलिस लाइन के सामने नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।

03. लोकेश अग्रवाल उर्फ सोनू पिता राम भगत अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी नया तालाब वॉर्ड नम्बर 16 थाना गुढ़ियारी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, रविकांत पाण्डेय, नोहर देशमुख, महेन्द्र राजपूत, म.प्र.आर. बसंती मौर्या, आर. राजिक खान, महेन्द्र पाल साहू, राहुल शर्मा, दिलीप जांगड़े, हरजीत सिंह, राकेश पाण्डेय, पुरूषोत्तम सिन्हा, अभिषेक सिंह तोमर, कालेश्वर कश्यप एवं थाना टिकरापारा से उनि धीरेन्द्र बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button