दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्विमिंग पुल और खेल परिसर के निर्माण कार्य को देखने पंहुचे महापौर, कार्य की धीमी गति देख भड़के, 15 जुलाई तक काम पूरा करने आधिकारियों को चेताया

भिलाई 03। भिलाई चरोदा महापौर निर्मल कौसरे शनिवार दिनांक 28 जून 2025 को सिरसा गेट के समीप नये निर्माणाधीन तरनताल (स्वीमिंग पुल) और खेल परिसर का औचक निरीक्षण करने पंहुचे थे।

इस दौरान आधिकारियों ने महापौर के निर्माण स्थल पर पंहुचने की सूचना प्राप्त होने पर आनन फानन में जानकारी सहित उक्त निर्माण स्थल पर पंहुच कार्य की प्रगति और अब तक किये गये निर्माण कार्य की जानकारी से मेयर श्री कौसरे को अवगत कराया।

यहाँ यह बता दे कि पुराना तहसील कार्यालय भिलाई 03 सिरसा गेट चौक से सटे स्थान पर पूर्व स्वीकृत कार्य अनुसार एक नया तरनताल एवं खेल परिसर का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है।

जिसकी पूर्णता नही होने पर चरोदा महापौर के द्वारा गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई गयी है साथ ही आगामी 15 जुलाई 2025 तक हर स्थिति में कार्य पूर्ण करने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button