दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21 मार्च को बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर 1 और 4 सहित रिसाली निगम के 30 वार्डों में जलापूर्ति बाधित रहेगी

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग (टीएसडी) के अंतर्गत पीएचई अनुभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मार्च (दिन-गुरुवार) को सेक्टर-1 व सेक्टर-4 की तरफ जाने वाली वाटर सप्लाई पाईप लाईन में लीकेज दुरुस्त करने हेतु आवश्यक मरमम्त कार्य किया जायेग।

इस हेतु दिनांक 21 मार्च को सेक्टर-1 व सेक्टर-4 में जलापूर्ति बाधित रहने की सम्भावना है। अतः विभाग द्वारा सम्बंधित क्षेत्र के रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

गुरूवार को नहीं खुलेगा नल: रिसाली नगर पालिक निगम रिसाली के 30 वार्डो में गुरूवार, 21 मार्च को जल आपूर्ती प्रभावित रहेगी। 14 हजार से अधिक नलों में शुक्रवार से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

जलकार्य विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र से पानी उपलब्ध कराया जाता है।

संयंत्र के 800 एम.एम. डाया का राइजिंग मेन पाइप लाईन के लिकेज को ठीक करने शटडाऊन लिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में पेयजल टैंकर के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button