छत्तीसगढ़फीचर्ड

देवर-देवरानी का झगड़ा छुड़ाना भाभी को पड़ा महंगा, देवर ने चाकू से की भाभी की हत्या

रायपुर। प्रार्थी देवेन्द्र बंजारे ने थाना विधानसभा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रिंग रोड नं. 03 पास अपने भाई कामेश्वर बंजारे उसकी पत्नी तथा परिवार सहित रहता है। दिनांक 07.08.2025 को प्रार्थी का भाई कामेश्वर बंजारे अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था जिस पर उसकी भाभी संगीता बंजारे द्वारा उन्हें रोका गया।

इसी दौरान कामेश्वर बंजारे द्वारा आक्रोश में आकर भाभी संगीता बंजारे हत्या करने की नियत से पास में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर घायल कर दिया था, ईलाज के दौरान संगीता बंजारे की मृत्यु हो गई।

जिस पर आरोपी कामेश्वर बंजारे के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 394/25 धारा 296, 351(2), 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी तथा अन्य लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी कामेश्वर बंजारे को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी कामेश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- कामेश्वर बंजारे पिता आस कुमार बंजारे उम्र 24 साल निवासी भण्डारपुरी थाना खरोरा रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button