खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा होंगे कप्तान? विराट कोहली की भी वापसी तय

ऐसा माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तकरीबन तय है. पिछले दिनों विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा था कि वह टी20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी से खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे. साथ ही विराट कोहली भी अफगानिस्तान सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं. हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली तकरीबन सालभर से भारत के लिए टी20 मुकाबला नहीं खेले हैं. लेकिन अफगानिस्तान सीरीज से वापसी कर सकते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तय! भारतीय टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. लेकिन मीडिया रिपोट्स की मानें तो अफगानिस्तान सीरीज से दोनों दिग्गजों की वापसी संभव है. साथ ही तकरीबन 5 महीने बाद वेस्टइंडीज और अमेरिका की सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है. ऐसा माना जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तकरीबन तय है. पिछले दिनों विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा था कि वह टी20 फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं।

भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल क्या है? बताते चलें कि भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें मोहाली के मैदान पर आमने-सामने होगी. इसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. फिर भारत-अफगानिस्तान सीरीज का आखिरी टी20 17 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाना है. भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. इस सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button