दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

15 नवम्बर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

दुर्ग। दुर्ग संभाग के समस्त शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उत्तीर्ण (एस.सी. व्ही. टी. एवं एन.सी.व्ही.टी.) प्रशिक्षणार्थियों के लिए सुजुकी मोटर, गुजरात हंसलपुर प्लांट (बेचाराजी) एवं कलपतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, (केपीटीएल), धमतरी रोड रायपुर द्वारा 15 नवंबर 2022 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है।

जिनमें फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई ऑटोमोबाइल ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल इत्यादि पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल दस्तावेजों एवं सत्यापित छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है।

Related Articles

Back to top button