दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

27 जनवरी को दुर्ग जिले में वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष डायवर्शन प्लान

भिलाई। दुर्ग जिले में दिनांक 27.01.2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलेभर में वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट रहेगा। आम जनता की सुविधा और सुचारू यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष रूट डायवर्शन प्लान लागू किया गया है।

ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगाँव चौक तथा राजेन्द्र पार्क – चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर पुलगाँव चौक जा सकेंगे।

सेक्टर की ओर से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन जो ठगड़ा बंध पुल से आएंगे, वे जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार होते हुए राजेन्द्र पार्क से दुर्ग आ सकेंगे।

जो वाहन Y शेप ब्रिज दुर्ग से पुलगाँव जाना चाहते हैं, वे Y शेप ब्रिज से होते हुए मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से होकर पुलगाँव जा सकेंगे।

दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी FCI गोदाम में पार्किंग करेंगी तथा वहीं से क्रमवार आकर सवारी लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

दुर्ग से राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग – गंजपारा में पार्किंग करेंगी तथा जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी।

दुर्ग से पाटन, रानीतरई, धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग करेंगी तथा वहीं से सवारी लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी।

महत्वपूर्ण सूचना :-
26 जनवरी एवं 27 जनवरी को सम्मेलन अवधि के दौरान भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जनअपील:- ट्रैफिक पुलिस दुर्ग नागरिकों से अनुरोध करती है कि निर्धारित डायवर्शन मार्गों एवं बस स्टैंडिंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सम्मान करें एवं धैर्यपूर्वक यात्रा करें। आपके सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुचारू व सुरक्षित बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button