खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

3 करोड़ 80 लाख रुपए के ₹500 के जाली नोट जप्त, साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छिपाकर ले जा रहा था आरोपी

3 करोड़ 80 लाख रुपए के ₹500 के जाली नोट महासमुंद पुलिस द्वारा पकड़े गए…सारंगढ़ से सरायपाली होते हुए रायपुर ले जाते हुए वाहन चालक को किया गया नकली नोटों के बंडलों के साथ गिरफ्तार…साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छिपाकर ले जा रहे थे सरायपाली पुलिस ने मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा…

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में लगातार जिले की सरहदी सीमाओं से अवैध सामग्रियों नशीले पदार्थ धन व बहुमूल्य धातुओं के परिवहन को रोकने हेतु लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है

इसी तारतम्य में सरायपाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कि पिकअप वैन क्रमांक सीजी 13 AU 4670 से नकली नोट सारंगढ़ तरफ से रायपुर तरफ जा रहा है पर तत्काल अग्रसेन चौक सरायपाली में घेराबंदी कर आरोपी अरुण सिदार पिता जयपाल सिंह सिदार उम्र 18 वर्ष निवासी सराईपाली थाना सारंगढ़ के कब्जे से 04 प्लास्टिक बोरी जिसके अंदर 500- 500 रू के कुल 760 बण्डल कुल 38000000 रू के नकली नोट बरामद हुआ।

आरोपी से पूछ पास करने पर उसने बताया कि अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रुपए की लालच में यह घटना कारित कर रहा था आरोपी से पूछताछ मेमोरण्डम तलाशी पंचनामा बरामदगी पंचनामा. जप्ती कर आरोपी का यह कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक – 39/2024 धारा 489 (ख)(ग) 34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर तत्काल थाना सरायपाली द्वारा वाहन चालक व उसके सथियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा समस्त नकली नोटों को जप्त किया गया प्रकरण में उक्त आरोपी के साथ-साथ और कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं वह कहां पर इस प्रकार के नकली नोटों की छपाई की जा रही है इस संबंध में पुलिस टीम लगातार विवेचना तथा आरोपी से पूछताछ जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी, थाना सिंघोडा प्रभारी अमित शुक्ला, सायबर सेल प्रभारी ऊ.नि. संतोष सिंह एवं थाना सरायपाली टीम के द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:- 01. अरुण सिदार s/o जयपाल सिदार उम्र 18 वर्ष साकिन सरायपाली जिला सारंगढ़।

जब्त सामग्री:- 01. नोट 500 मात्रा कीमत 76000 नोट (760 पैकेट) 3 करोड़ 80 लाख रुपये

02. साड़ियाँ 12 नग 1200

03. पिकअप वाहन पिकअप वैन CG 13 AU 4670 10 लाख रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button