दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

30 पदों के लिए 01 मार्च को दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 30 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 01 मार्च 2024 को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड स्मृति नगर भिलाई में रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट केम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग प्रमुख अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान डाटा प्रविष्टि सूची (नाम, पदनाम, उम्र, मोबाईल नंबर) डाटाबेस में अपलोड नही किए जाने के कारण जिला प्रशासन के 57 विभागों के एवं केंद्र सरकार के 49 विभाग प्रमुख अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल पीपीईएस सॉफ्टवेयर में डाटा अपलोड करना सुनिश्चित करने कहा है।

विनोबा एप के संम्बंध में कार्यशाला सम्पन्न: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर विनोबा एप के संबंध में जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकरियों, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों, संकुल समन्वयकों एवं जिला स्तरीय पीयर ग्रुप के सदस्यों का एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल द्वारा विनोबा एप के महत्ता को प्रतिपादित करते हुए बताया कि शिक्षा में नवाचार लानें, शिक्षकों के कार्य को सुविधाजनक बनाने, शैक्षिक कार्यों तथा शिक्षकों की नयी गतिविधियों को साझा करने और शिक्ष़्ाकों को शैक्षिक सहायता प्राप्त करने के लिये इसे सक्रिय किया गया है। इसके माध्यम से शिक्षकों के कार्य को सरल बनाकर और उनका समय बचाकर सीखने के परिणामों में बडे़ पैमाने पर सुधार हासिल किया जा सकता है।

यह कार्यक्रम शिक्षकों को अपने स्कूलों की सर्वोत्तम गतिविधियों को एक दूसरे केसाथ साझा करने के लिए मंच प्रदान करता है। जिला शिक्षा मिशन समन्वयक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह विनोबा एप के माध्यम से नियमित रूप से ब्लाक एवं जिला स्तर पर शिक्षकों द्वारा किये अच्छे कार्यो की सराहना कर उन्हें सम्मानित करने में मदद करेगा। यह पहल जिस प्रशासन को निपूर्ण भारत, नवा जतन उत्कृष्ट 10 वीं और उत्कृष्ट 12 वीं जैसे प्रमुख शिक्षण कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने में मदद करेगी।

प्रथम सेशन में ओपन लिंक्स फाउण्डेशन.विनोबा टीम से विश्वजीत पंवार एवं हेमन्त साहू द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से एप के संपूर्ण पहलू पर बारिकी से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए विनोबा एप में पंजीकरण और उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय सेशन में सभी प्रतिभागियों को उनके मोबाईल में एप को डाउनलोड कराते हुए प्रायोगिक तौर पर प्रशिक्षित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button