खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

31 मार्च के बाद 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ऐसे होगी पहचान

इसके अलावा प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए बड़े होटलों, कुछ बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स, एयरपोर्ट, बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स को तुरंत अपने यहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं…

 

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार में खाली जगहों पर पेड़-पौधे लगाएगी…

 

नईदिल्ली (ए)। सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 15 साल से पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी।

इसके अलावा प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली के बड़े होटलों, कुछ बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयरपोर्ट, बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स को तुरंत अपने यहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-स्मॉग गन लगाना अनिवार्य करने जा रहे हैं।

हमने आज फैसला किया है कि क्लाउड सीडिंग के लिए हमें जो भी अनुमति चाहिए, हम लेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जब दिल्ली में गंभीर प्रदूषण हो, तो क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश कराई जा सके और प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके।

दरअसल दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सिरसा ने अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। सरकार दिल्ली में खाली जगहों पर पेड़-पौधे लगाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button