छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG राहुल भगत के उपस्थिति में “बोन एंड जॉइंट दिवस” का हुआ आयोजन: थाना के पुलिस जवानों, डॉयल 112 के वाहन चालकों एवं यातायात पुलिस को दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव। आज दिनांक 02.07.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के मीटिंग हाल में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा “बोन एंड जॉइंट दिवस” के अवसर पर सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को बचाने के लिए प्राथमिक उपचार एवं CPR हेतु प्रशिक्षण एवं जागरूकता का कार्यशाला आयोजित किया गया।

जिसमें नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज राहुल भगत (भा.पु.से.), सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित कुमार (भा. प्र. से), प्रभारी पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राजेश कुकरेजा (भा. पु. से) की उपस्थिति में अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के डॉक्टर आर. के. दुलानी हड्डी रोग विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख, डॉ. सुभाष रावटे अध्यक्ष राजनांदगांव आर्थोपेडिक्स, डॉ. योगेश सोनी सचिव आर.ओ.एस., डॉ. प्रकाश भालेराव वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. सतीश वासनिक आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा जिले के थानों मैं पदस्थ पुलिस जवानों, यातायात पुलिस एवं डॉयल 112 वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को बचाने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से डेमो दिखा कर प्राथमिक उपचार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू पद्मश्री तंवर, डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू नेहा वर्मा, एवं शहर के थाना प्रभारीगण व जिला के अधिकारी/कर्मचारियों तथा डायल 112 के वाहन चालक, यातायात शाखा में पदस्थ पुलिस बल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button