दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

34वीं पश्चिम क्षेत्रीय कार्यकौशल प्रतियोगिता 2023 में भिलाई इस्पात संयंत्र को मिला सर्वाधिक पुरस्कार

भिलाई इस्पात संयंत्र को इस वर्ष 21 से 24 फरवरी 2023 के मध्य कलकत्ता में आयोजित 34 वीं पश्चिम क्षेत्रीय कार्यकौशल प्रतियोगिता 2023 में एक बार में अबतक का सर्वाधिक 13 कार्मिकों को पुरस्कार प्राप्त हुए। जिसमें 5 ट्रेंड्स, कारपेंटरी, फिटिंग,पी.एल.सी.,टर्निंग व मषीनिंग मे सभी प्रथम एवम् द्वितीय पुरस्कार तथा 3 ट्रेंड्स, इलेक्टिंल,हाइडेलिक्स व वेल्डर में एक-एक पुरस्कार भिलाई इस्पात संयंत्र को प्राप्त हुए।

सभी को विदित होगा कि, 9 ट्रेंड्स में इस बार सर्वाधिक 54 प्रतिभागी वरिष्ट प्रबंधक सुभाष पटेल, मयंक कुमार कर्महे तथा जितेन्द्र कुमार बंछोर मास्टर अनुदेषकद्वय के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21 फरवरी से 24 फरवरी के मध्य कोलकाता भेजे गए। सी आई आई पश्चिमी क्षेत्र कोलकाता द्वारा आयोजित 34वीं कार्यकौशल प्रतियोगिता 2023 एम सी के वी और आर के एम एस शिल्पग्राम कोलकाता में संपन्न हुई थी।

मानव संसाधन विकास विभाग की मुखिया मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.वि. तथा व्या॰उ॰) निशा सोनी, विभाग के कार्यशाला के प्रमुख, उप महाप्रबंधक (मा. सं. वि.) मुकुल कुमार सहारियाने सभी विजेताओं को इस विशाल सफलता के द्वारा उक्त बड़े मंच पर मिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।

ज्ञात रहे कि उक्त प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रतिष्ठित कार्यपालक निदेशक (संकार्य) कार्यकौशल प्रतियोगिता में सफल हुए कार्मिक ही भेजे जाते हैं। इस वर्ष कार्यपालक निदेशक (संकार्य) कार्यकौशल प्रतियोगिता 10 ट्रेड्स में 19 से 29 सितंबर 2022 के मध्य मानव संसाधन विकास विभाग की विभिन्न कार्यशालाओं में तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक मा.स.वि. तथा व्या॰उ॰. संजय धर तथा कार्यशाला प्रमुख उप महाप्रबंधक मा.सं.वि. मुकुल कुमार सहारिया के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित की गयी थी। जिसमें 397 कार्मिकों में प्रतियोगिता हेतु अपना पंजीयन करवाया तथा उनमें से 292 कार्मिकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button