दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जन समस्या निवारण शिविर में भाजपा नेता संतोष मौर्या ने मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य पुनः शुरू कराने के लिए दिया आवेदन

भिलाई। आज नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 11 में नगर निगम के आयुक्त के दिशा निर्देश पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा नेता संतोष मौर्या के द्वारा वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांग की गई। संतोष मौर्या के द्वारा आवेदन लगाकर वार्ड की मूलभूत समस्याओं के संबंध में कहा गया कि कि वार्ड नंबर 11 में वैशाली नगर के विधायक विद्या रतन भसीन के द्वारा 32 लाख रुपए की राशि से मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, परंतु 2018 में जब सरकार कांग्रेस की आई उस कार्य को रुकवा दिया गया।

संतोष मौर्य ने कहा इस कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ करवाया जाए, जिससे अंबेडकर नगर वासियों को मल्टीपर्पस हाल का लाभ मिल सके। संतोष मौर्य ने जगह-जगह पुलिया संधारण रामनगर स्थित मूत्रालय का संधारण वार्ड में डामरीकरण की खराब सड़कों का भी उल्लेख किया वार्ड के विजय शुक्ल के द्वारा लोक भारती स्कूल के सामने स्थित मंच का संधारण कराने की मांग की गई।

विजय शुक्ला के द्वारा कहा गया कि 2 सालों से वार्ड में मूलभूत सुविधा की भी राशि प्राप्त नहीं हो रही है जिससे जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पा रही है जन समस्या निवारण शिविर में मुख्य रूप से वार्ड की जनता के द्वारा भी अपना आक्रोश व्यक्त किया गया है।

संतोष मौर्या द्वारा कहा गया कि कि नया निर्माण कार्य अगर नहीं कराया जा सकता है तो कम से कम जनता को उनकी मूलभूत सुविधा की ही सुविधा उपलब्ध कराई जाए कम से कम नाली ,पुलिया,सड़क,मूत्रालय, उद्यान,प्रकाश व्यवस्था और पानी पाइप लाइन की छोटी छोटी समस्या का निराकरण तो होना ही चाहिए।

Related Articles

Back to top button